फिरोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पंजाब पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर(Terrorist Arrest) एक संभावित बड़े हमले को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर और आतंकी गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में थे और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे थे। जांच के दौरान पुलिस को उनके पास से आरडीएक्स से बनी आईईडी भी बरामद हुई है, जो इस बात का साफ संकेत है कि उनका इरादा कितना खतरनाक था।
जानकारी के अनुसार, ये दोनों आतंकी किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके को निशाना (Terrorist Arrest)बनाने की फिराक में थे, ताकि बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया जा सके। लेकिन पंजाब पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते इस साजिश को वक्त रहते ही नाकाम कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों आतंकियों से पूछताछ शुरू कर दी है और इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इनके पीछे कोई बड़ा मॉड्यूल काम कर रहा है जो विदेश में बैठा है और पंजाब में अशांति फैलाना चाहता है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

