अंबिकापुर,छत्तीसगढ़ | शहर के यातायात विभाग में पदस्थ एक पुलिसकर्मी का अमर्यादित बर्ताव(viral video police abuse) इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उक्त पुलिसकर्मी एक महिला के साथ सड़क पर गाली-गलौज करते हुए साफ नजर आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक भाषा में बात कर रहा है। घटना को पास के किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। पुलिस की वर्दी पहने हुए ऐसा बर्ताव देख लोग गुस्से में हैं और लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे लोग कानून की रक्षा कैसे कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह पुलिसकर्मी अंबिकापुर के यातायात विभाग में पदस्थ है। वीडियो(viral video police abuse) सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, वहीं विभाग की भी जमकर किरकिरी हो रही है।
अब तक इस घटना को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे अमर्यादित व्यवहार करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

