अंबिकापुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर अंबिकापुर शहर में संचालित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में गरबा कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उत्सव को खास बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नवरात्रि पर्व के महत्व से परिचित कराना और उन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक उत्सवों का विशेष महत्व है और ये पर्व आपसी प्रेम, उत्साह एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कर्मकार और मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। नवरात्रि के इस उत्सव में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।

