झारखंड के मेंढ़ारी घाट में बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दर्जनों यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में 50 से 60 लोग सवार थे और यह बलरामपुर जिले के चांदों से झारखंड जा रही थी। सभी यात्री शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घायलों को महुआडांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
चांदों थाना क्षेत्र में इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

