अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने दो खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर
मंगलवार को शाम 4:00 बजे अंबिकापुर बस स्टैंड से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रिंग रोड में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ीसा की दो कारें सड़क किनारे खड़ी थीं, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक, जो शराब के नशे में धुत था, ने दोनों गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।
गनीमत रही कि टक्कर के समय कारों के सभी यात्री बाहर खड़े होकर पानी पी रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो चालक लखनपुर से अपने घर कल्याणपुर जा रहा था, तभी वसुंधरा सिटी मॉल के आगे रिंग रोड पर खड़ी कारों से जा टकराया।
हादसे में स्कॉर्पियो को भारी नुकसान हुआ, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

