सरगुजा कलेक्टर आए विवादों में, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर विवादित तस्वीर आई सामने
सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर एक नए विवाद में घिर गए हैं।जहा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह गुदरीदारी बाजार चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर चढ़कर माल्यार्पण करते दिख रहे हैं। यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।
क्या है पूरा मामला?
बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सरगुजा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कलेक्टर विलासराव भोसकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी मनाते नजर आए। लेकिन विवाद तब खड़ा हुआ जब उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें वे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर चढ़कर माल्यार्पण कर रहे थे।
विरोध और प्रतिक्रियाएं
तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे मूर्तियों और ऐतिहासिक प्रतीकों के प्रति अनादर करार दिया। वहीं, कुछ लोग इसे एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई अनावश्यक हरकत बता रहे हैं।
इधर अन्य संगठनों ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक कलेक्टर को ऐसे आचरण से बचना चाहिए और सम्मानजनक तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।
कलेक्टर का पक्ष
सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर से इस संबंध में मोबाइल फोन से जानने का प्रयास किया गया तो कलेक्टर ने नंबर को कॉल रिजेक्ट में डाल दिया। इससे समझा जा सकता है कि कलेक्टर अपने आप को बचते बचाते हुए नजर आए।
आगे क्या?
सरगुजा में यह मामला राजनीतिक रंग भी ले सकता है। देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद पर क्या कदम उठाता है और कलेक्टर की ओर से क्या सफाई दी जाती है।

