सीतापुर, छत्तीसगढ़। ढोढ़ागांव के मैनी नदी में हुए दर्दनाक हादसे में एक और शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, आज पुलिस ने नदी के पोखर से दूसरी महिला बिनावती नागवंशी (27 वर्ष) का शव रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि बिनावती गर्भवती थी।
हादसे के बाद से ही लापता बिनावती के दो बच्चे—बेटा आयरस और बेटी अंकिता—अब भी नहीं मिले हैं। रेस्क्यू टीम लगातार तलाशी अभियान में जुटी है।
मृतका के पति सुरेश नागवंशी ने बिलखते हुए बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थी और बच्चे भी साथ में ही बह गए थे। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं मौके पर सीतापुर केरजु पुलिस एवं SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। नदी में तेज बहाव और उफान के कारण अभियान में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन लापता बच्चों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

