छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर X (पूर्व Twitter) पर एक तीखा पोस्ट किया है। सिंहदेव ने देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब सिर्फ भाषण नहीं, ज़मीनी समीक्षा की ज़रूरत है।उन्होंने अपने पोस्ट में अमेरिका द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी का ज़िक्र करते हुए लिखा कि अमेरिका ने साफ तौर पर कहा है कि भारत, खासकर छत्तीसगढ़ में महिलाएं अकेले यात्रा न करें। यह चिंता का विषय है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
उन्होंने अपने पोस्ट में अमेरिका द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी का ज़िक्र करते हुए लिखा कि अमेरिका ने साफ तौर पर कहा है कि भारत, खासकर छत्तीसगढ़ में महिलाएं अकेले यात्रा न करें। यह चिंता का विषय है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री जब राज्य दौरे पर हैं तो उन्हें भाषण देने के बजाय महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों की गंभीर समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि ये सारी जिम्मेदारियां उन्हीं के अधीन आती हैं।
उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की ओर से इसका क्या जवाब आता है।

