पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार से जुड़ी है, जिसमें विजेता खिलाड़ी को इनाम के तौर पर एक बाइक दिए जाने की बात सामने आई है। लेकिन इस बाइक की हालत देखकर क्रिकेट फैंस चौंक गए हैं और इस पर सोशल मीडिया पर जमकर चुटकियां ली जा रही हैं।
तस्वीर में एक बेहद साधारण और पुरानी स्टाइल की बाइक दिखाई दे रही है, जिसे “मैन ऑफ द सीरीज” के इनाम के तौर पर स्टेज पर सजाया गया है। जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, सोशल मीडिया यूज़र्स ने PSL का जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।एक यूज़र ने लिखा, “अगर ऐसा भारत में होता, तो हर खिलाड़ी यही दुआ करता कि वो मैन ऑफ द सीरीज ना बने!
“वहीं दूसरे यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, “PSL अब पाकिस्तान स्कूटर लीग बन चुका है!”भारत में जहां खिलाड़ी को शानदार लग्ज़री कारें, बड़ी इनामी राशि और स्पॉन्सरशिप डील्स मिलती हैं, वहीं PSL में इस बार इनाम में मिलने वाली इस बाइक ने फैंस को हैरान कर दिया है। कई लोगों ने तो यह तक कह दिया कि “ये तो खिलाड़ी की मेहनत का अपमान है।
”हालांकि, अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) या PSL आयोजकों की ओर से इस इनाम को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है।लोग लगातार इस इनाम की तुलना IPL जैसी बड़ी लीग्स से कर रहे हैं और इसे क्रिकेट के स्तर के साथ एक मज़ाक बता रहे हैं।

