मेरठ जिले के जिला कारागार में बंद मुस्कान को हाल ही में दूसरी बैरक में शिफ्ट किया गया है। यह कदम जेल प्रशासन ने उसकी प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए उठाया है। मुस्कान के गर्भवती होने की पुष्टि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से हुई है, जिसमें बताया गया कि वह एक महीने की प्रेग्नेंट है।
जेल मैनुअल के अनुसार, प्रेग्नेंट महिला बंदियों को विशेष ध्यान दिया जाता है, और उन्हें अन्य बंदियों से अलग रखा जाता है। इस नियम को ध्यान में रखते हुए मुस्कान को दूसरी बैरक में शिफ्ट किया गया, जहां वह एक और महिला बंदी संगीता के साथ रहेगी।
प्रेग्नेंसी के दौरान मुस्कान को गर्भवती महिलाओं के लिए निर्धारित डाइट और दवाइयां दी जाएंगी, ताकि उसकी और बच्चे की सेहत पर कोई असर न पड़े। इसके अलावा, उसकी निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।
आपको बता दें कि मुस्कान अपने पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई थी और तब से जिला कारागार में बंद है। प्रशासन की ओर से यह कदम उसकी भलाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि वह स्वस्थ्य तरीके से अपने गर्भावस्था के दौर से गुजर सके।

