मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति(Husband abused by wife) ने अपनी ही पत्नी की क्रूरता से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित, लोकेश, ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।
लोकेश ने अपने आवेदन में कहा कि उसकी पत्नी उसे आए दिन मारती-पीटती(Husband abused by wife) है और घर में झगड़े करती है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पत्नी द्वारा की जा रही मारपीट साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो के आधार पर पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
पड़ताल न्यूज इस खबर की पुष्टि नहीं करती है !

