अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का सरगुजा दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्वास्थ्यगत कारणों और प्रधानमंत्री के आगामी दौरे के(Governor Ramen Deka Sarguja tour update) चलते स्थगित कर दिया गया। राज्यपाल आज सैनिक स्कूल के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब वे सड़क मार्ग से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
राज्यपाल का सरगुजा दौरा और अचानक बदलाव
राज्यपाल रमेन डेका बीते दिन सरगुजा पहुंचे थे और उन्होंने खूबसूरत पर्यटन स्थल मैनपाट में रात्रि विश्राम किया था। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों ने व्यापक तैयारियां की थीं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों(Governor Ramen Deka Sarguja tour update) और पीएम मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए इन कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया।
ALSO READ THIS :- Jashpur Road Accident: जशपुर में पिकअप पलटने से बड़ा हादसा, 1 की मौत, 2 की हालत नाजुक
सड़क मार्ग से रायपुर के लिए हुए रवाना
तय कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल को आज सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन उनकी अचानक रायपुर वापसी ने स्थानीय प्रशासन को भी चौंका दिया। स्वास्थ्य कारणों के चलते हवाई यात्रा से परहेज करते हुए, उन्होंने सड़क मार्ग से राजधानी लौटने का फैसला किया।
राज्यपाल के कार्यक्रम स्थगित होने से सैनिक स्कूल समेत अन्य आयोजनों पर असर पड़ा है। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे स्थानीय प्रशासन और आयोजकों को भी इस फैसले से निराशा हुई, हालांकि उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस निर्णय को स्वीकार किया गया है।

