सरगुजा: राज्यपाल रमेन डेका के कारकेट से टकराने से बिसरपानी चिखलापारा निवासी 60 वर्षीय सुनी मझवार, पत्नी नानसाय मझवार, अपने भाई बलराम के घर बिसरपानी मझवारपारा में एक पारिवारिक क्रियाक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम वह अपने घर, उल्टापानी, लौटने के लिए निकलीं।

उसी समय राज्यपाल रमेन डेका का कारकेट उल्टापानी से वापस लौट रहा था। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत कारकेट के साथ कई गाड़ियां चल रही थीं, जिनमें से कुछ सुरक्षा दल की थीं और कुछ अन्य अधिकारियों की। जब सुनी मझवार चिखलापारा के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रही कारकेट की एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुनी मझवार सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद थाना कमलेश्वरपुर की टीम मौके पर सुनी मझवार को तत्काल चिकित्सा सहायता देने का प्रयास किया। थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर भारत लाल साहू ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपनी गाड़ी से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपुर पहुंचाया गया लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

इस पूरे मामले के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की 2 दिवसीय सरगुजा दौरा रद्द हो गया,जिसके बाद महिले की मौत की जानकारी लगते ही देर रात राज्यपाल रमेन डेका मैनपाट से रायपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए।

