सरगुजा, छत्तीसगढ़। अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, और परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया हैं।
दअरसल सरगुजा संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा है। जहा ग्राम जमड़ी से 26 वर्षीय युवक की पथरी (किडनी स्टोन) का इलाज कराने के लिए 30 अप्रैल गुरुवार शाम 4 बजे भर्ती कराया गया था। जहाँ भर्ती के दौरान से ही डॉक्टरों के द्वारा लेटलतीफी की जा रही थी। मरीज को डॉक्टरों ने भर्ती के बाद शाम 6 इलाज शुरू किया गया। लेकिन परिजन जब भी ज्यादा तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की जरूरत पड़ी तो समय पर डॉक्टर उपलब्ध नही हो पा रहे थे।
बीती शाम को ज्यादा तबियत खराब होने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया हैं।
इधर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा किसी भी लापरवाही से इनकार किया गया है। बहरहाल संभाग इस बड़े अस्पताल में इलाज में लापरवाही का यह कोई नया मामला नही हैं।
इस तरह की लापरवाही के आरोप हमेशा लगाते रहते हैं, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन अपनी व्यवस्था सुधारने में नाकाम नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में और क्या बेहतर अस्पताल प्रबंधन करता है।

