अंबिकापुर। शहर के बिरला ओपन माइंड स्कूल में छात्रों की मुख्य परीक्षा की बेहतर तैयारी के उद्देश्य से हाफ ईयरली एग्जाम का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ शामिल होकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रश्नपत्र हल किए।

मुख्य परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से मॉक पेपर के माध्यम से भी अभ्यास कराया जा रहा है। हाफ ईयरली एग्जाम के दौरान छात्रों के लिए बेहतर सिटिंग अरेंजमेंट की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल मिल सके।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र को समझने, समय प्रबंधन करने और परीक्षा देने के सही तरीके का अभ्यास कराना है। हाफ ईयरली एग्जाम के माध्यम से छात्रों को मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया से परिचित कराया जा रहा है, जिससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सके।

स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कर्मकार और मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण(9308498444) के नेतृत्व में हाफ ईयरली एग्जाम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

