अंबिकापुर।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या (RAPE AND MUDER)कर दी गई। शुक्रवार सुबह महुआ बीनने निकली मासूम, शनिवार को सेंदरी जंगल में निर्वस्त्र हालत में मृत मिली।शव के पास का मंजर दिल दहला देने वाला था — छात्रा का गला धारदार हथियार से रेता गया था और आसपास खून के धब्बे और शव को घसीटे जाने के गहरे निशान साफ नजर आ रहे थे।
परिजनों ने बताया कि छात्रा शुक्रवार सुबह घर से महुआ बीनने गई थी, लेकिन शाम तक वापस न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू कर दी। रात भर तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग महुआ बीनने जंगल पहुंचे, तब उन्हें छात्रा का शव (RAPE AND MUDER) दिखाई दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
ALSO READ THIS :-मैनपाट के प्राचीन बौद्ध मंदिर में पर्यटक जोड़ी ने की चोरी, CCTV में कैद हुई हरकत
पुलिस ने बताया कि शव जिस हालत में मिला है, उससे साफ है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।गांव में गम का माहौल है। एक मासूम जिंदगी के साथ ऐसी हैवानियत ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। परिजन और ग्रामीण आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

