रमजान खान की रिपोर्ट
सरगुजा। सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर धान खरीदी केंद्र का तहसीलदार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। खरीदी केंद्र में लगे मजूदर किसानों के धान तौलाई के कार्य मे लगे हुए थे। एक मजदूर के द्वारा किसानों से सरकार के नियम अनुसार धान खरीदी नहीं करने पर तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए मजदूर को हटा दिया है।

किसानों से धान खरीदी
छत्तीसगढ़ ने 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत कर दी कर दी गई हैं। जहां जिले के सभी अधिकारियों को बारदाने सहित किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसको लेकर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। वही जिले के कलेक्टर भी धान खरीदी केंद्रों में किसी भी तरह की समस्या ना हो, इसको लेकर एसडीएम, तहसीलदार सहित धान खरीदी केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
तहसीलदार ने मजदूर को किया निलबिंत

किसी भी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी केंद्र प्रभारी के अनुमति के बिना कोई भी मजदूर अपनी मर्जी से धान तौल नहीं कर सकता है। बावजूद इसके मैनपाट तहसीलदार ममता रात्रे द्वारा कमलेश्वरपुर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान धान खरीदी केंद्र में मौजूद मजदूर दामोदर यादव के द्वारा 40 किलो 800 ग्राम किसानों से धान की तौलाई की जा रही थी। वहीं सरकार के अनुसार 40 किलो 600 ग्राम वजन के हिसाब से किसानों के धान तौलाई किया जाना था। जिसमें तहसीलदार ने मजदूर की गलती मानते हुए मजदूर को हटा दिया है। धान खरीदी के दौरान पूरी जिम्मेदार धान खरीदी केंद्र प्रभारी की होती है। मजदूर तो एक तिनका भी प्रभारी के बिना अनुमति के इधर से उधर नही कर सकता। लेकिन धान खरीदी केंद्र प्रभारी की जवाबदारी भी अब सवालों के घेरे पर है।

