अंबिकापुर: जो कभी शांति और सद्भाव के लिए जाना जाता था, आज अपराध की छाया में डूबता जा रहा है। पिछले कुछ समय से यहां अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गैंगवार, हत्याएं और हमले जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं।”
“कल रात की घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोनू साहू नामक एक युवक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जैसे ही बढ़ता है तभी अचानक।
नकाबपोश बदमाशों ने मोनू पर हमला कर दिया। हथियारों से लैस ये बदमाश मोनू को मारने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह जान बचाकर भागने में सफल हो जाता है। हालांकि, उसकी स्कॉर्पियो को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है।”
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के वजह से मोनू पर बदमाशों ने हमला किया था। यह घटना शहर के बीचों बीच अग्रसेन चौक के पास हुई जहां हमेशा चहल पहल बनी रहती है। इस घटना ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
“अंबिकापुर में बढ़ते अपराध ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। सवाल यह है कि क्या पुलिस और प्रशासन इस स्थिति को नियंत्रण में लाने में सक्षम होंगे? या फिर यह शहर अपराध की गिरफ्त में और गहराता चला जाएगा?”

