अम्बिकापुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे उनकी निजी राय बताया है। सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में चुनावी नेतृत्व का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, न कि व्यक्तिगत राय के आधार पर।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चरणदास महंत का बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं था। सिंहदेव ने कहा, “कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में विश्वास रखती है और चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करती है।”
टीएस सिंहदेव ने यह भी दोहराया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित हैं।

