सरगुजा। जिले में जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। कुल 14 जिला पंचायत सदस्यों में से 10 को कांग्रेस का समर्थन मिला है, जबकि बाकी सदस्यों को पार्टी का समर्थन नहीं मिला है।
सूत्रों के अनुसार, जिन जिला पंचायत क्षेत्रों में एक से अधिक प्रत्याशी हैं, वहां कांग्रेस ने किसी को भी समर्थन नहीं देने का फैसला किया है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पार्टी संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए यह निर्णय ले रही है।
उन्होंने कहा, “जहां पार्टी की स्थिति स्पष्ट है, वहां समर्थन दिया गया है। लेकिन जहां एक से अधिक दावेदार हैं, वहां पार्टी ने तटस्थ रहने का फैसला किया है, ताकि संगठन में एकता बनी रहे।”
कांग्रेस के इस फैसले से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिला पंचायत चुनाव में यह रणनीति कितनी कारगर साबित होती है।

