सरगुजा। अंबिकापुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के कई ठिकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि मानसून एग्रो एजेंसी में ईडी की कार्रवाई जारी है और ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) घोटाला से जुड़े मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी इस मामले में वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता का नाम भी इस मामले से जोड़ा जा रहा है। जिसके बाद ईडी ने जांच तेज हो गई है।
ईडी की कार्रवाई के बीच राकेश गुप्ता सहित उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर बंद बताए जा रहे हैं। ईडी टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। वही कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों की सीआरपीएफ फोर्स के साथ विवाद की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि पूरे मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया।
ईडी की इस रेड से सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। जिस तरह से ईडी की कार्रवाई कांग्रेस से जुड़े नेता या कांग्रेस नेताओं से बड़े व्यवसाईयों के तालमेल रखने वालों के यहां छापा आम होता जा रहा है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद आगे क्या खुलासे होते हैं

