अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में अंबिकापुर का नाम गौरवान्वित होने जा रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अंबिकापुर की बेटी तनीषा अग्रवाल अपनी सशक्त कत्थक नृत्य प्रस्तुति देंगी।
दिल्ली में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए तनीषा का चयन होने से अंबिकापुर शहर सहित पूरे सरगुजा अंचल में खुशी का माहौल है। अपनी कला के दम पर तनीषा ने न सिर्फ शहर बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन किया है। यह क्षण सरगुजा के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है।

