अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। Surguja जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर कार्यालय ने व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। जारी आदेशों में डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदार स्तर पर प्रभार बदले गए हैं। जिससे जिला प्रशासन की पूरी कार्यप्रणाली में नया संतुलन देखने को मिल रहा है।


प्रशासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और पूर्व दायित्वों का विधिवत हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस व्यापक फेरबदल को जिले में प्रशासनिक कसावट और जमीनी स्तर पर बेहतर कामकाज सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

