सूरजपुर, छत्तीसगढ़। नगर पंचायत जरही के वार्ड क्रमांक 15 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े के घर के बाड़ी में सिंचाई के लिए बनाई गई डबरी में पानी भरा हुआ था, जिसमें गिरकर 6 साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।
बच्ची अपनी नानी के साथ वहीं रहती थी। सोमवार शाम से वह लापता थी, जिसे लेकर परिजनों और मोहल्लेवालों ने पूरी रात खोजबीन की। यहां तक कि रात में डबरी के पास भी जाकर देखा गया, लेकिन कुछ नजर नहीं आया।
मंगलवार सुबह जब परिजन दोबारा खोज में निकले, तब बच्ची का शव उसी डबरी में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

