बिहारपुर, छत्तीसगढ़। क्षेत्र में तेज बारिश के चलते चांदनी बिहारपुर के महुली गांव में बड़ी घटना टल गई। ग्राम पंचायत महुली निवासी पवन जायसवाल का दो मंजिला मकान अचानक चार फीट नीचे धंस गया, जिससे घर को भारी क्षति पहुंची है।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई हताहत नहीं हुआ। लगातार बारिश के कारण इलाके के नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क भी टूट चुका है। प्रशासन की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है।

