Oplus_131072
सूरजपुर जिले के जनपद कार्यालय ओड़गी में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े पर भी हमला हुआ। झड़प का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
कैसे हुआ विवाद?
निर्वाचन के दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यालय में घुसने से रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में उग्र हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जमकर बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े पर भी हमला कर दिया गया।
मौके पर पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर एसडीओपी, टीआई समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
वीडियो आया सामने
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई देखी जा सकती है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

