सरगुजा, छत्तीसगढ़। सरगुजा की शिक्षा व्यवस्था आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है एक बार फिर लखनपुर ब्लॉक के ग्राम पटकुरा स्थिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई है जहां स्कूल समय पर बच्चे तो पहुंचे लेकिन लाचार व्यस्था के चलते बच्चे स्कूल के सामने भींगते रहे और स्कूल के गेट पर ताला लटका रहा।
दअरसल सरगुजा में शिक्षा व्यवस्था आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है कभी किचन सेड में स्कूल का संचालन को लेकर तो कभी मिट्टी के

कच्चे मकान में किराए पर स्कूल का संचालन को लेकर इसी बीच लखनपुर ब्लॉक से एक नई तस्वीरें सामने आई है जहां स्कूल के समय पर बच्चे तो पहुंचे स्कूल लेकिन स्कूल के गेट पर ताला बंद होने के कारण बच्चों को घंटों बाहर बारिश में खड़ा रहना पड़ा।
एक बार फिर स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जहां चाबी न रहने के कारण बच्चों को भरी बारिश में स्कूल के बाहर खड़ा रहना पड़ा लेकिन स्कूल में मौके पर हेडमास्टर भी मौजूद थे लेकिन सर के बस बोलेरा वाहन थी जिसमें आराम से बैठकर बच्चों को भींगते हुए देख रहे थे।

