Live in relation
बलरामपुर, छत्तीसगढ़: 21वि सदी में मोबाईल मानव जीवन का एक अभिन अंग बन गया है। और इस सदी में सबसे ज्यादा पसंद अगर किसी चीज को क्या जाता है तो वह है सोशल मीडिया(Live in relation) लेकिन अब कुछ ऐसे मामले भी सामने आने लगे है जो इस आधुनिक युग के प्रति मन में भय पैदा करती है ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को फोन चलाने से मना किया तो प्रेमिका ने जहर खा ली और इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई।
दरअसल दोनों युवक और नाबालिक युवती पिछले 2 सालों से लिव इन रिलेशन में रहते थे और दोनों शादी की तैयारी भी कर रहे थे 1 साल बाद दोनों की शादी थी।बताया जा रहा है दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद युवक द्वारा नाबालिक युवती को फोन चलाने से मना किया गया,लेकिन युवती इस बात से इतना आहत हो गई कि उसने जहर खा लिया। इस बात का पता जब युवक को चला तो वह फौरन युवती को एक निजी अस्पताल(Live in relation) में भर्ती कर दिए जिसके बाद इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

