अम्बिकापुर। नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में FIR दर्ज होने के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो अब अपनी गिरफ्तारी देने आईजी कार्यालय के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि विधायक सीतापुर से निकल चुके हैं और कुछ ही देर में आईजी कार्यालय पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे।
विधायक रामकुमार टोप्पो पहले ही बयान दे चुके हैं कि उन्हें गिरफ्तारी से कोई डर नहीं है और वह स्वयं कानून का सम्मान करते हुए सरेंडर करेंगे। मामले को लेकर जिले की राजनीति लगातार गरमाई हुई है।

