{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर में शिव मंदिर परिसर की भूमि पर कथित अतिक्रमण और गोदाम निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम नर्मदापुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर सरगुजा को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि भाजपा नेेेता कुंजबिहारी गुप्ता एवं उनके पुत्र रींकु गुप्ता द्वारा शिव मंदिर के समीप तथा माझी सामुदायिक भवन के बगल की गोचर भूमि पर कब्जा कर गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में तहसीलदार मैनपाट के न्यायालय द्वारा वर्ष 2024 में संबंधित निर्माण पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इधर ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर और सामुदायिक भवन के पास हो रहे इस निर्माण से माझी समुदाय सहित पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए, भूमि की जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

