अंबिकापुर ब्रेक – सरगुजा जिले के रामगढ़ पहाड़ में एक बार फिर हादसा हुआ है। राम जानकी मंदिर में दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में गिर पड़ा।घटना में घायल व्यक्ति की पहचान विश्रामपुर निवासी कमल प्रसाद सिंह के रूप में हुई है।
मंदिर के पास बने संकरे रास्ते से गुजरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े।हादसे के दौरान वहां मौजूद मंदिर समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को खाई से बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि गिरने के कारण कमल प्रसाद सिंह के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

