बिहार,भारत । बरसात का मौसम शुरू होती ही ग्रामीण इलाके में सबसे बड़ी समस्या सामने जो आती है वह है जहरीली सांपों का ग्रामीण इलाकों के घरों के आस पास घूमना। भारत में बरसात के मौसम में अक्सर सुने को मिलता है कि सांपों द्वारा बच्चों को काटा गया जिसे उनकी मृत्यु हो गई लेकिन बिहार के चम्पारण (SNAKE BITE) से एक ऐसी घटना सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी दअरसल यहां गांव में घर के पास सांप तो आया लेकिन उसे एक 12 महीने के बच्चे ने काट लिया, बच्चे के परिजनों ने यह दावा किया है कि यह एक भारतीय प्रजाति का जहरीला कोबरा सांप था। 12 महीने के बच्चे ने जब सांप को कटा तो बच्चे को कुछ नहीं हुआ बल्कि सांप की ही मृत्यु हो गया।
ALSO READ THIS : पानी पटा रहे किसान को एक हाथी ने कुचला, मौत इतनी भयंकर देख रूह कांप जाएगी
इस 12 महीने के बच्चे का नाम गोविंद है जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिला जिसका मुख्यालय बेतिया का रहने वाला है। गोविंद की मां बताती है जब सांप गोविंद को काटने के लिए आई तो गोविंद ने सांप के सर को पकड़ के उसी को काट लिया सांप को काटने के बाद गोविंद के मुंह में इन्फेक्शन हो गया।
परिवार वालों को जब इसके बारे में पता चला तो वो गोविंद को लेकर गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज गए,गोविंद का इलाज करने वाले डॉक्टर बताते है कि गोविंद को जब हॉस्पिटल लाया गया तो उसके मुंह के चारो और सूजन थी सूजन का कारण उन्होंने यह बताया है कि जब गोविंद ने सांप को काटा तो उसने उसके कुछ पार्ट्स को खा भी लिया था जिसके चलते उसके शरीर में अनयूजुअल घटना के प्रतिक्रिया में उसके मुंह के चारो और सूजन आया। इस घटना के बाद आस पास के कई गांव से लोग गोविंद को देखने पहुंचे है और गोविंद आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Source: https://www.bbc.com/hindi/articles/cvg0lrg2lg8o

