टेक्नोलॉजी,भारत । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने अपने ग्राहकों को एक खास तौफ़ा देने जा रहा है। अगर आप भी BSNL यूजर है या सिम खरीदने (BSNL FREEDOM OFFER) का सोच रहे है तो आप भी इस ऑफर का उठा सकते है भरपूर फायदा,दअरसल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि अब मात्र एक रुपए खर्च करके आपको मिलेगा 2जीबी डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ ही 100 SMS डेली। BSNL ने इस ऑफर का नाम फ्रीडम ऑफर रखा है।
फ्रीडम ऑफर के फायदे और कीमत :
स्वतंत्रता दिवस के पहले BSNL के तरफ से आए इस ऑफर में मात्र 1 रुपए खर्च करके आपको एक नया सिम मिलेगा साथ ही आपको रोजाना 2 जीबी 4जी डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेगी अगर आप BSNL यूजर है तो आप 1 रुपए का रिचार्ज खुद से करके इस ऑफर का लाभ ले सकते है अगर नहीं है तो नजदीकी BSNL रिटेलर के पास से 1 रुपए का सिम खरीद कर इस ऑफर का लाभ ले सकते है
1 रुपए में सिम पोर्ट :
अगर आप किस दूसरे कंपनी का सिम का उपयोग कर रहे है तो BSNL ने उसके लिए भी ऑफर निकाला है जिसे की आप मात्र 1 रुपए खर्च करके अपना सिम BSNL(BSNL FREEDOM OFFER) में पोर्ट करवा सकते है और इस फ्रीडम ऑफर का लाभ ले सकते है।
ऑफर कब तक वैलिड:
BSNL की तरफ से आए इस फ्रीडम ऑफर का वैलेडिटी 1 महीने का रखा गया है यानी 1 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच में आप कभी भी अगर सिम लेते है या रिचार्ज करते है तो आप इस ऑफर का फायदा आसानी से उठा सकते है।
सिम यूजर की संख्या में कमी को देखते हुए लॉन्च हुआ ऑफर :
बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की स्थापना 1 अक्टूबर, 2000 को हुई थी. यह भारत सरकार द्वारा दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय के स्वामित्व में स्थापित की गई थी। BSNL की शुरुआती दौर में बहुत अधिक संख्या में कस्टमर थे लेकिन जब प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी भारत में पैर पसारने लगे तब इसकी संख्या में धीरे धीरे कमी आती गई TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में बीएसएनएल के कुल 0.2 मिलियन ग्राहक कम हुए, जबकि 1.8 मिलियन एक्टिव यूजर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी। जिसको देखते हुए इस ऑफर को लाया गया।
SOURCE :

