अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आकांक्षा को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालने के आरोपों को लेकर आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ दो दिन पहले कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकांक्षा को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सीतापुर थाने में आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। वहीं, आकांक्षा की शिकायत पर भाजयुमो कार्यकर्ता धीरज सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है। इस मामले में धमकी देने, कार से पीछा करने और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
अब आकांक्षा की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और न्यायालय में पेशी पर नजर बनी हुई है।

