अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के घूंघुट्टा डैम में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव डैम के गेट के पास पानी में फंसा हुआ था। बताया जा रहा है कि शव कल से पानी में फंसा था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। आज पुलिस की निगरानी में गोताखोरों की टीम को पानी में उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला।

मृतक युवक अंबिकापुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

