सरगुजा जिले के मैनपाट में चोरकीपानी के जंगलों में आग लगने से कई पेड़ पौधे जलकर हो रहे खाक वन विभाग की टीम हुई सुरक्षा को लेकर फेल
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 2 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र के चोरकी पानी में असामाजिक तत्वों के द्वारा जंगलों में आग लगा दिया गया है। जिससे जंगलों के कई पेड़ पौधे जलकर खाक हो जा रहे हैं। वही कई पशु पक्षी और जंगलों में हाथियों का झुंड भी है । जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है।वहीं वन विभाग की टीम वालों की सुरक्षा को लेकर फेल नजर आ रही है अब देखना होगा कि इस खबर के लगने के बाद वन विभाग की टीम आज को बुझाने का किस तरह से प्रयास करती है

