अम्बिकापुर। नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में गिरफ्तारी देने निकले सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि विधायक के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए उन्हें वापस लौटने के लिए मना लिया।
जानकारी के मुताबिक विधायक रामकुमार टोप्पो सीतापुर से करीब 15 किलोमीटर दूर मंगारी तक पहुंचे थे, लेकिन वहीं पर समर्थकों ने उनका हाथ पकड़कर वापस लौटा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गिरफ्तारी को लेकर पूरे घटनाक्रम पर अब राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

