नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन संपन्न
निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष एवं अपील सदस्य
कलेक्टर ने निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को प्रदाय किया विजयी प्रमाण पत्र
अम्बिकापुर:- कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के अध्यक्ष एवं अपील समिति के निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया में नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच आपसी सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष एवं अपील सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में स्पीकर के पद पर हरमिंदर सिंह टिन्नी तो वहीं अपील समिति में पपीन्दर सिंह, गीता प्रजापति, सुषमा रोचक गुप्ता एवं विकास पाण्डेय चुनें गए।

कलेक्टर ने निर्वाचित अध्यक्ष एवं अपील सदस्यों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदाय किया और उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
ALSO READ THIS :- हाईस्कूल की परीक्षा प्रारंभकेंन्दों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण हो रही संचालित
इस अवसर पर नगर पालिक निगम महापौर मंजूषा भगत, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

