अंबिकापुर: नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड क्रमांक 19 सहेली गली के निवासियों ने शिकायत की है कि उनके नलों से सप्लाई होने वाले पानी में कीड़े निकल रहे हैं। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
अमृत मिशन योजना के बाद से बढ़ी समस्या
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमृत मिशन योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने के बाद से यह समस्या लगातार बनी हुई है। दूषित पानी की आपूर्ति से जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद नगर निगम इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।
महापौर ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर मंजूषा भगत ने जल प्रभारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत गंभीर मामला है। हम इसकी जांच करवा रहे हैं और जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।”
नगर निगम ने दी सफाई
नगर निगम के MIC सदस्य और जल शाखा प्रभारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि जल आपूर्ति की पाइपलाइन कुछ स्थानों पर नालियों के संपर्क में आ जाती है, जिससे पाइप में इस तरह के कीड़े पाए जाने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। लेकिन जल प्रभारी के बयान से साबित होता है कि एक ही वार्ड में मिला है पूरे नगर निगम क्षेत्र में नही मिला है, ऐसे में जनता नगर निगम को टैक्स दे रही है तो कीड़े वाले पानी का तो सामना करना ही पड़ेगा। यह साबित जल प्रभारी ने कर दिया है

