अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के झटकों का असर मध्यप्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र में भी महसूस किया गया। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

