अम्बिकापुर। शहर में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला महमाया चौक का है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन मौके पर ही पलट गया, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

