सरगुजा: मैनपाट से सीतापुर रोजाना चलने वाली बेदी बस मुख्य मार्ग माटी घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक के द्वारा माटी घाट टर्निंग में बस नियंत्रण खो दिया। जिसकी की वजह से बस खाई में जाते-जाते बच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कंडक्टर ने बस से खुदकर बस के चक्के में पत्थर लगा दिया, और बस रुक गई और बस रुकी तो बस में सवार यात्री अपनी जान बचाते हुए बस से उतरने लगे।
बताया गया कि बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। ड्राइवर नया होने की वजह से घाट और मोड नहीं समझ पाने की वजह से यह दुर्घटना हुई गनीमत यह रही कि कंडक्टर की सूझबूझ नहीं होती तो खुदा ना खस्ता आज कई लोगों की जान चली गई होती। ऐसे में आरटीओ विभाग के अलावा आरटीओ उड़न दस्ता टीम भी ध्यान देने की जरूरत है। क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बस में बैठने के अलावा बस फिटनेस और ड्राइवर की भी चेकिंग करना अनिवार्य है।जिससे कि कोई बड़ा हादसा ना हो सके।

