{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
सरगुजा, छत्तीसगढ़। संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इस घटना के बाद विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीएफओ ने डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, प्रतिमा लकड़ा और वन बीट गार्ड फूलमनी सिंह को निलंबित किया है। वहीं अंबिकापुर रेंजर अक्षपाक ऋषि को मुख्य वन संरक्षक द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन भी किया गया है। यह टीम 24 घंटे के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट डीएफओ को सौंपेगी।
इसके साथ ही सरगुजा संभाग के मुख्य वन संरक्षक अधिकारी को भी इस मामले में 5 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

संजय पार्क में हुई इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके बाद दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर और सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

