भरतपुर: स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव और चिरमिरी के भाजपा नेता राजेंद्र दास द्वारा सड़क पर अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सूत्रों के अनुसार, जश्न के दौरान सड़क पर लग्जरी कार खड़ी की गई और कार के बोनट पर केक काटा गया। इसके अलावा, आतिशबाजी भी की गई, जो सार्वजनिक स्थल पर हुई इस सेलिब्रेशन को विवादित बना दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है. सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है और ऐसे कई मामलों में सख्त टिप्पणी भी की है. इसके बाद भी सड़कों पर सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर कर कांग्रेस ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री के विशेष निज सहायक राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं. पटाखों और आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया. क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या?

