सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजपुरीकला स्थित उचित मूल्य की दुकान में देर रात करीब 12 बजे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया गया। सोसाइटी संचालक हरिंद्र प्रसाद राजवाड़े को ग्रामीणों ने बंधक बनाया गया।
राशन नही मिलने से
ग्रामीणों को कई महीने से राशन नही मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। पिछले 3 दिनों से लगातार तड़के 3 बजे ग्रामीण लाइन लगकर राशन मिलने का इंतजार कर रहे है। महीने के अंतिम दिन भी राशन नही मिलने पर हितग्राहियों में आक्रोश भड़क गया। सोसाइटी संचालक ने कहा समय पर राशन का आबंटन नही होने से राशन वितरण में देरी हो रही हैं।
पुलिस ने मामले को कराया शांत
देर रात घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुँच गई। पुलिस की समझाई के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। सोसायटी संचालक बनाए गए बंधक को पुलिस से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने रिहा कर दिया।
ग्रामीणों की शिकायत
ग्रामीणों की शिकायत रही की इस तरह से राशन वितरण में लेट लतीफी पहली बार नहीं था। राशन वितरण को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति देखने को मिलती है। बावजूद इसके खाद विभाग की अधिकारियों के द्वारा भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की समस्याओं को जिला प्रशासन ध्यान देगा या यूं ही ग्रामीण परेशान होते रहेंगे।

