अंबिकापुर: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैंटीन में गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जब कलेक्ट्रेट परिसर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी लांच के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटीन में अचानक गैस सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग घबरा गए और बाहर की ओर भागे। कैंटीन में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों सहित आम नागरिक भी नाश्ता और भोजन करने आते हैं। ऐसे में आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।
इधर दमकल कर्मियों के आने से पहले ही स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वही कलेक्ट्रेट परिसर में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी।
वही कैंटीन की लापरवाही सामने आई है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कैंटीन के द्वारा फायर सेप्टी के लिए सिलेंडर की व्यवस्था नही की गई थी। अब देखना होगा कि इस तरह की घटनाओ से बचने के लिए कैंटीन संचालिका के द्वारा क्या कदम उठाया जाता है।

