बलरामपुर: जिले के रामानुजगंज सरहदी क्षेत्र झारखंड राज्य के गोदरमना में स्थित एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दम घुटने से 3 बच्चे, 1 महिला और 1 पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई।
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और मृतकों को घर तोड़कर बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को रामानुजगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही राहत की बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की फायर ब्रिगेड की टीम ने झारखंड राज्य के गोदरमना में जाकर आग पर काबू पाया गया।
घटना के कारणों की जांच जारी है। आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में पटाखों के कारण आग तेजी से फैली, जिससे वहां मौजूद लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। चूंकि पूरा मामला झारखंड राज्य का है तो पलामू जिले पुलीस अधीक्षक को जानकारी लगते ही गोदरमाना थाने के प्रभारी को जांच करने के निर्देश दिए गए है।

