सरगुजा: उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडगांव से दावा के बीच स्थित ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक (Road accident) सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान हुई
इस हादसे में मृतकों की पहचान सुनील पिता सालसाय (उम्र 24 वर्ष) और मुन्ना पिता कैलाश के रूप में हुई है। दोनों युवक ग्राम डांडगांव के निवासी थे।
एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके(Road accident) पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही 112 की टीम घायल को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
आग बुझाने जा रहे थे दोनों युवक
मृतक युवक डांडगांव से कोटमी जंगल में लगी आग बुझाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक युवक की उम्र 24 वर्ष थी, जबकि दूसरा केवल 15 साल का था।
बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक
दोनों युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, जिससे हादसे के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं।

