{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
सरगुजा, छत्तीसगढ़। सरगुजा संभाग में लगातार ACB की मुस्तैदी देखी जा रही है लगातार कई बड़े कार्यवाही भी सामने आया है ताजा मामला सूरजपुर का है जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिला है, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पटवारी सौरव गोस्वामी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई जिले के सेंधोपारा में अंजाम दी गई है, जहां आरोपी पटवारी सौरव गोस्वामी जमीन नामांतरण और उससे जुड़ी रिपोर्ट तैयार करने के बदले पीड़ित से मोटी रकम की मांग कर रहा था। गिरफ्तार किए गए पटवारी की पहचान सौरभ गोस्वामी के रूप में हुई है, जिसे ACB की टीम ने बुधवार को उसके कार्यालय से ही हिरासत में लिया।
पूरा मामला मरहटा गांव के रहने वाले रूप सिंह से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, रूप सिंह और उनकी बहन की जमीन सेंधोपारा, तहसील प्रतापपुर में स्थित है, जिसे एसईसीएल (SECL) की महामाया खदान के लिए अधिग्रहित किया गया है। इस जमीन के नामांतरण और नौकरी से संबंधित आवश्यक रिपोर्ट बनाने के लिए जब पीड़ित ने पटवारी सौरभ गोस्वामी से संपर्क किया, तो पटवारी ने काम के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
पीड़ित ने इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताते हुए रकम कम करने का निवेदन भी किया, लेकिन पटवारी अपनी मांग पर अड़ा रहा और बिना पैसों के काम करने से साफ इनकार कर दिया।
पटवारी के अड़ियल रवैये से परेशान होकर रूप सिंह ने इस मामले की शिकायत सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज कराई। एसीबी ने शिकायत की प्राथमिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को कार्रवाई के लिए सेंधोपारा पहुंची। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी को एसीबी की टीम अंबिकापुर लेकर आई है, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (पी.सी. एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

