जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लोहारसी गांव के(Bus accident) पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 50 यात्रियों में से 30 से 35 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा काफी भयावह था, और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण हट गया था।

